
महिला को परेशान करती ये बातें खा
मैंने लिखा है पिछले जन्म का एहसास
जो होता है 50 साल की उम्र के बाद
रचना पढ़कर आपको भी आएगी याद
…………………….,…
हर शाम खुद को संवारना
और उनका मुझे निहारना
उनके सीने से लिपट जाना
और जानू कहकर पुकारना
जीवन के थे वह खास पल
बस याद आते हैं आजकल
ऑफिस जाने में देर होना
रात को देर तक ना सोना
दिल में कोतूहल, गर्म सांसे
आंखों का शर्माता काजल
जीवन के थे वह खास पल
बस याद आते हैं आजकल
रात क्या और यह दिन क्या
ना तो उनसे कोई शर्म हया
उनका इशारा मेरा समझना
वह दिन गए हाथ से फिसल
जीवन के थे वह खास पल
बस याद आते हैं आजकल
उनकी वह गजब की चाहत
मुझे परेशान करती आहट
बड़ीअजब सी होती बेचैनी
और देखती निकल निकल
जीवन के थे वह खास पल
बस याद आते हैं आजकल
मेरा रूठना उनका मनाना
उनके साथ बैठकर खाना
आंखों से बात करतीआंखें
मेरा कहना आज नहीं कल
जीवन के थे वह खास पल
बस याद आते हैं आजकल
पं पुष्पराज धीमान भुलक्कड़
गांव नसीरपुर कला हरिद्वार उत्तराखंड




