
पर्यावरण की रक्षा करना यह मानव का अधिकार है,
पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ यह मानव का संस्कार है,
प्रकृति हरी भरी रहे यह मानव का विचार है,
ऊंची ऊंची बिल्डिंग बनाने को नई सड़क निर्माण को पेड़ों की कटाई हो रही है,
प्रकृति कैसे सुरक्षित रहे यह समझ नहीं किसी को आ रही है,
सरकार अपील बार-बार करती एक पेड़ मां के नाम का लगाओ,
अनेकों पेड़ लगाओ जगह-जगह पेड़ों की उत्पत्ति होगी ,
ठंडी ठंडी हवा और हरियाली अलग से रहेगी शुद्ध हवा मिलेगी, जीवन जीने की नहीं राह मिलेगी।।
प्रकृति संरक्षण सुरक्षित यह मानव का उद्देश्य होना चाहिए,
पेड़ लगाना पेड़ बचाना हे मानव अपना कार्य अच्छे से निभाना।।
योगेश्वर भारद्वाज
कोसी कलां मथुरा उत्तरप्रदेश




