ब्लॉक सभागार में जनगणना प्रगणकों को जनगणना किट एवं नियुक्ति पत्र का हुआ वितरण

दि ग्राम टुडे संवाददाता
मिर्जापुर।विकासखंड राजगढ़ के ब्लॉक सभागार में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में तहसील मड़िहान विकासखंड राजगढ़ के मकान गणना हेतु नियुक्त 206 प्रगणको की बैठक दोपहर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राहुल मिश्र नायब तहसीलदार मड़िहान ने किया। बैठक में आगामी 22 मई से 20 जून तक जनगणना 2027के प्रथम चरण में प्रत्येक गांव के प्रत्येक मजरे में होने वाले मकान गणना हेतु प्रत्येक प्रगणक को गणना किट जिसमें विभिन्न प्रकार के 11 सामग्री बैग एवं नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र वितरित किया गया। राजगढ़ में लगभग 190 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक तहसील द्वारा निर्धारित हुआ है। जिसमें 206 प्रगणक पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। जिनका विभिन्न एच एल बी ब्लाकों में ड्यूटी लगाई गई है। प्रथम चरण में मकान गणना का कार्य संपादित किया जाएगा। फरवरी 2027 से जातिगत जनगणना प्रारंभ होगी। कार्यक्रम में उपस्थित नायब तहसीलदार मड़िहान राहुल मिश्र ने जनगणना कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने आवंटित फील्ड में जाकर नजरी नक्शा का निर्माण कर ज्यादा से ज्यादा लोगों का स्व गणना करा ले। उन्होंने कहा कि आपकी सुविधा के लिए अशोक कुमार सिंह, अभिषेक कुमार पटेल, अमित कुमार विश्वकर्मा की ड्यूटी फील्ड ट्रेनर के रूप में लगाया गया है।
डिजिटल जनगणना में किसी भी प्रकार के असुविधा होने पर आप इनसे संपर्क करें। जनगणना पूर्ण रूप से डिजिटल होगा। अपने कार्य में सावधानी बरतें। खंड शिक्षा अधिकारी राजगढ़ संजय यादव ने ड्यूटी में लगे सभी अध्यापकों, अनुदेशकों, शिक्षा मित्रों को ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्ण ढंग से कार्य करने का सलाह दिया। कार्यक्रम में मड़िहान तहसील के कर्मचारी मनीष लेखपाल, धीरज शर्मा, सतीश कुमार सिंह नोडल, अध्यापक बटेश्वर सिंह, गीता सिंह, रविंद्र कुमार, दिनकर सिंह, रेखा सिंह, कृष्ण कुमार सिंह अनुदेशक विपिन सिंह संतोष पाठक, रमेश सोनी सहित सैकड़ो प्रगणक उपस्थित रहे।


