Uncategorizedयूपी
यूपी में बनेगा एक और विश्वविद्यालय, योगी कैबिनेट से मिली स्वीकृति
सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी, चुनार, मीरजापुर को मिली स्थापना की अनुमति,होगी चुनार मीरजापुर में की स्थापना

मिर्जापुर। एपेक्स हॉस्पिटल, वाराणसी के चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह की संरक्षता में प्रदेश में निजी विश्वविद्यालयों के बढ़ते दायरे में वाराणसी-चुनार हाईवे स्थित सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी, मीरजापुर को उ०प्र० निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के अन्तर्गत निजी क्षेत्र में विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु आशय पत्र निर्गत किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति के समक्ष मन्तव्य एवं संस्तुति सहित कैबिनेट की स्वीकृति के उपरांत सम्पन्न हुई उच्च स्तरीय समिति की बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के अन्तर्गत जनपद मीरजापुर के ग्राम-समसपुर, तहसील-चुनार में 50.45 एकड़ भूमि पर सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी, मीरजापुर, उत्तर प्रदेश की भूमि पर होगा निर्माण कार्य किया जाएगा।


