E-Paperयूपी

IGRS पर भ्रामक रिपोर्ट पर एसडीओ पर प्राथमिकी दर्ज

बिजली बिल में धांधली और आईजीआरएस पोर्टल पर गलत और भ्रामक रिपोर्ट देने का अहरौला।विद्युत विभाग के उपखण्ड अधिकारी माहुल महेश गुप्ता पर उपभोक्ता के बिजली बिल में कथित अनियमित संशोधन करने तथा IGRS पोर्टल पर भ्रामक एवं असत्य आख्या प्रस्तुत करने के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। जिससे बिजली विभाग में खलबली मची हुई है।

अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड-चतुर्थ, फूलपुर एच के प्रजापति द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार विद्युत वितरण उपखण्ड-माहुल में तैनात उपखण्ड अधिकारी महेश कुमार गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने अहरौला थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी, निवासी सच्चिदानन्द गुप्ता के विद्युत बिल में बिना किसी वैध आधार के अनुचित संशोधन किया।जिससे सच्चिदानंद पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा तथा उसे मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही साथ उपभोक्ता द्वारा IGRS पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या 40019125044800 के संबंध में भी एसडीओ द्वारा तथ्यों को छिपाते हुए असत्य एवं भ्रामक आख्या प्रस्तुत किया गया। इस मामले में अधिशासी अभियन्ता एच.के. प्रजापति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अहरौला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष कुमार सिंह ने बताया संबंधित विभाग के अधिशाषी अभियंता फूलपुर वितरण खंड के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे कार्रवाई की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!