यूपी

गायत्री महायज्ञ का आयोजन

ॐ भूर्भुव: स्व: तत् सवितुर्वरेण्यम् भर्गोदेवस्य धीमहि धियो योन: प्रचोदयात्

 

देवाधिदेव महादेव श्री जन कल्याणेश्वर महादेव भगवान शंकर जी और वेद माता गायत्री के सूक्ष्म संरक्षण में रविवार दिनांक 04.01.26 को सुबह 10:00 बजे श्री जन कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में सर्व जन के कल्याण एवं उज्जवल भविष्य हेतु गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। दस बजे प्रात: से प्रारम्भ यज्ञ विधि विधान पूर्वक दो बजे प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।

सैनिक नगर कालोनी के तमाम भक्त महिलाओं और पुरुषों ने इस महायज्ञ में अपनी आहुतियां समर्पित कर यज्ञ का आध्यात्मिक व भौतिक लाभ प्राप्त किया।

मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष विद्यावाचस्पति डॉक्टर कर्नल आदिशंकर मिश्र ने बताया कि मंदिर समिति के सदस्यों में वे स्वयं, उपाध्यक्ष कैप्टन डीडी सिंह सपत्नीक, सूबे डी एन तिवारी, श्री एसबी सिंह सपत्नीक, सूबे आरसी सिंह सपत्नीक, कैप्टन जय राम ओझा, सूबे मेजर मोती लाल वर्मा, सूबे सुरेंद्र पांडेय, श्री आर के मिश्र, इंदु सिंह, प्रियंका तिवारी, कोकिला शुक्ला,
सूबे जेएल तिवारी, श्री संतोष द्विवेदी पत्नी डॉक्टर रंजना द्विवेदी के साथ तथा अन्य कई गण्यमान्य निवासी तथा महिलायें उपस्थित रहे।गायत्री परिवार से संबद्ध
आचार्य श्री शशि भूषण पांडेय, श्री घन श्याम त्रिपाठी जी तथा श्री जितेन्द्र सिंह सपत्नीक यज्ञ संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले थे साथ ही मंदिर के आचार्य पंडित ब्रजेश कुमार मिश्र की उपस्थिति भी यज्ञ संपन्न करवाने के लिये सराहनीय रही।

इस यज्ञ के विधिवत संपन्न करवाने के लिये अध्यक्ष डा कर्नल मिश्र ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही मंदिर परिसर में शीघ्र ही वेद माता गायत्री की प्रतिमा स्थापित करवाने की घोषणा भी की और गायत्री परिवार की पत्रिका ‘अखण्ड ज्योति’ तथा ‘युग निर्माण योजना’ का मंदिर में नियमित रूप से उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। ‎

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!