उत्तराखंड

ऑपरेशन प्रहार: रानीपुर पुलिस ने 26 पव्वे देशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

अतुल कश्यप/दि ग्राम टुडे

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 26 टेट्रा पैक (पव्वे) देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में 23 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने ऑडिटोरियम खंडहर बिल्डिंग, शिवलोक क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान रविन्द्र उर्फ बब्बू पुत्र श्याम सिंह, निवासी भभूतावाला बाग, शिवलोक, कोतवाली रानीपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 26 पव्वे (टेट्रा पैक) देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी
रविन्द्र उर्फ बब्बू पुत्र श्याम सिंह, निवासी भभूतावाला बाग, शिवलोक, कोतवाली रानीपुर।
बरामदगी
26 टेट्रा पैक (पव्वे) देशी शराब माल्टा मार्का।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
हेड कांस्टेबल विमल नेगी
कांस्टेबल उदय नेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!