
ॐ भुर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यम, भर्गों देवस्य धीमहि, धियो योन: प्रचोदयात*
लखनऊ, 02 अगस्त 2026। लेन 12बी, सैनिक नगर, रायबरेली रोड स्थित प्रसिद्ध श्री जन कल्याणेश्वर मंदिर में वेद मंत्रों के साथ गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। सभी देवी देवताओं का आवाहन करते हुए जन कल्याण हेतु, समाज कल्याण और राष्ट्र निर्माण व राष्ट्रोन्नति हेतु उनसे विनम्र प्रार्थना के साथ यज्ञ आहुतियाँ समर्पित की गईं।
मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ ने बताया कि यह आयोजन सुबह 10 बजे प्रारम्भ होकर दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे तक चलता रहा। पवित्र वेद मन्त्रों के साथ गायत्री परिवार के पंडित घन श्याम त्रिपाठी जी एवं श्री जितेंद्र सिंह जी ने यज्ञ का शुभारंभ करते हुए पूर्ण विधि विधान से पूजन, हवन और आरती के साथ यज्ञ संपन्न करवाया।
इस कार्यक्रम में स्वयं अध्यक्ष, डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र, उपाध्यक्ष- कैप्टेन डी डी सिंह, इंजीनियर सुरेन्द्र बहादुर सिंह, लेफ्टिनेंट आर सी सिंह, सूबे वी पी चौबे, ओम प्रकाश, सूबे वी एस उपाध्याय, सूबे जे एल तिवारी, प्रसून दुबे, राकेश पाठक, नरेन्द्र सिंह, होशिला सिंह, इन्दू सिंह, शैल सिंह, मिसेज जितेंद्र सिंह, मीरा सिंह, शैल पांडेय, प्रियंका तिवारी सहित अन्य अनेक लोग (महिलायें, पुरुष और बच्चे) उपस्थित रहे।
पूजन, हवन और आरती के पश्चात प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम लगभग साढ़े बारह बजे संपन्न हुआ।




