उत्तराखंड

वरिष्ठ समाजसेवी डाॅ. बी.एन. तिवारी के जन्मदिन पर सुंदरकांड पाठ, बच्चों को कराया गया प्रसाद भोज

ऋषिकेश। वरिष्ठ समाजसेवी डाॅ. बी.एन. तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक और सामाजिक सद्भाव का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। इस पावन अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में परिवार जन उपस्थित रहे।

जन्मदिन के उपलक्ष्य में कृष्णा पब्लिक स्कूल के बच्चों को विशेष रूप से प्रसाद भोज कराया गया। बच्चों में इस आयोजन को लेकर उत्साह देखने को मिला। प्रसाद ग्रहण करते समय बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता और उल्लास स्पष्ट झलक रहा था। विद्यालय के शिक्षकगण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
सुंदरकांड पाठ के उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने डाॅ. बी.एन. तिवारी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सक्रिय सामाजिक जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि डाॅ. तिवारी न केवल समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं, बल्कि धार्मिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य भी कर रहे हैं।
विद्यालय परिवार की ओर से भी डाॅ. तिवारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं और उनके द्वारा बच्चों के प्रति दिखाए गए स्नेह एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!