बिहार

गौतम ग्रुप के दो संस्थानों को मिला बिग इम्पैक्ट अवार्ड 2026

नालंदा/पटना।
नालंदा जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में गौतम ग्रुप के दो प्रमुख शिक्षण संस्थानों को बिग इम्पैक्ट अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। मंगलवार की शाम पटना के मौर्या होटल में आयोजित भव्य समारोह में शिक्षा और नर्सिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

राज्य में व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में भागन बिगहा स्थित गौतम कॉलेज तथा नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में हिलसा के सैयद बहरी स्थित गौतम इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग को यह प्रतिष्ठित अवार्ड मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध अभिनेता आफताब शिवदासानी ने गौतम इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग की डायरेक्टर डॉ. रजनी कुमारी सिंह, गौतम कॉलेज के सचिव त्रिपुरारी लाल एवं कार्यकारी सचिव डॉ. बिनोद कुमार को अवार्ड देकर सम्मानित किया।

गौरतलब है कि गौतम कॉलेज, भागन बिगहा में बीबीए एवं बीसीए जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं, जबकि गौतम इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग, हिलसा में एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग एवं पोस्ट बेसिक नर्सिंग की शिक्षा दी जाती है।

इस उपलब्धि पर गौतम ग्रुप के सचिव त्रिपुरारी लाल, कार्यकारी सचिव डॉ. बिनोद कुमार, प्राचार्य मृत्युंजय कुमार, ममता सिन्हा, आदित्य कुमार, सरिता देवी, डॉ. खुशबू कुमारी, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मियों ने समूह के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत कुमार गौतम को बधाई दी।

इस अवसर पर डॉ. अभिजीत कुमार गौतम ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास की आधारशिला है, जो युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाती है। वहीं नर्सिंग शिक्षा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक सम्मानजनक और सार्थक करियर का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि गौतम ग्रुप अपने सभी संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

बिग इम्पैक्ट अवार्ड 2026 से सम्मानित होना गौतम ग्रुप के लिए न केवल उपलब्धि है, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उसके समर्पण की भी सशक्त पहचान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!