
अहरौला। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 208 पॉइंट पर बृहस्पतिवार को करीब 5:00 बजे शाम को आजमगढ़ से सीमेंट लाद कर माहुल के लिए जा रही पिकअप के चालक सुजीत (28) ने बताया की 208 पॉइंट पर अचानक पिकअप का पिछला टायर फट गया जिससे दुर्घटना हो गई पिकअप पर लगभग 60 बोरी सीमेंट लदी थी जो आजमगढ़ से माहुल के लिए ले जाए जा रही थी की 208 पॉइंट पर पिकअप का पिछला टायर तेज आवाज के साथ फट गया जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जाकर पलट गई और पिकअप मे लदें सीमेंट के ऊपर बैठे दो लेबर गंभीर रूप से घायल हो गए दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार किया गया घायलों में नागेंद्र (33) पुत्र केरा व अरविंद (38) पुत्र हीरा दोनों आजमगढ़ कोतवाली के चंदौवा गांव के निवासी हैं। सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक कश्यप ने बताया दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है अरविंद की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।



