समाजसेवी ने थामा सुभासपा का हाथ
राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने प्रदेश कार्यालय पर दिलाई पार्टी की सदस्यता

अहरौला। कोर्राघाटमपुर के मियां गांव निवासी प्रमुख समाजसेवी संतोष सिंह बबलू ने अपने समर्थकों के साथ लखनऊ स्थित सुभासपा के प्रदेश कार्यालय पर पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में पार्टी का दामन थाम लिया।जैसे ही गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई कार्यालय सभागार तालियों से गूंज उठा।
संतोष सिंह बबलु क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी है।उन्हें सदस्यता दिलाते समय ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि बब्लू जैसे मजबूत और कद्दावर व्यक्ति के पार्टी में आने से पार्टी को आजमगढ़ ही नहीं आसपास के जिलों में भी मजबूती मिलेगी।पार्टी में शामिल होने के बाद संतोष सिंह बबलू ने कहा कि सुभासपा की जनप्रिय कार्यशैली से प्रभावित हो कर बिना शर्त पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। सुभासपा ही ऐसी पार्टी है जिसके मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने कभी भी जनता के हितों से समझौता नहीं किया चाहे वे सरकार में रहे या बाहर सदन से लेकर सड़क तक उन्होंने ग़रीबों मजलूमों और बेसहारा लोगों के लिए लड़ते रहते है।
इस अवसर पर सुभासपा के वरिष्ठ नेता रमेश दुबे,पूर्व महाप्रधान सत्येंद्र सिंह पिंटू,युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र राजन राजभर आदि रहे।
