साहित्य

विद्या सा परिवार दो

मुन्ना प्रसाद ( मुरली)

अपनी कलम अपनी आवाज़

आप सभी मुनिषियो, विद्वजनों, को नवल, प्रात: बसन्त पंचमी, विद्या की देवी वागीश्वरी की जन्मोत्सव, पूजा अर्चना की हार्दिक शुभकामना के साथ प्रात: नंदन वंदन अभिनन्दन 🙏🌹🙏 प्रेषित🙏🌹

आया वसंत खुशियों का मां,
मेरी जीवन को श्रृंगार दो।
शब्द, वाणी हो सेवा तुम्हारी,
ऐसा मधुर उपहार दो।।

वाणी में नव ऊर्जा घुले,
वैसी वीणा का झंकार दो।
मधु मिठास वाणी हो सबकी,
मित्रवत सा व्यवहार दो।।

अज्ञान तिमिर दूर करो मां,
ज्ञान, विज्ञान का संसार दो।
मेरे हर संशय दूर करो अब,
प्रेम विश्वास का विस्तार दो।।

सूनी चेतना विथियो मे,
शब्द बनकर प्यार दो।
रहूं सदैव तेरी छत्रछाया में,
पुत्रवत सा दुलार दो।।

सुर ताल भटक जाए अगर तो,
माधुर्य लय का अधिकार दो।
शुभ शुभ हो, हर दिन हमारी,
नवल विद्या सा परिवार दो।।

मुन्ना प्रसाद ( मुरली)
शिक्षक सह कवि
म. वि. सरॉव दिनारा रोहतास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!