E-Paper

ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी यशवंत चौबे ने निराश्रितों में वितरित किया कंबल

 निराश्रितों  को कंबल वितरित करते ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी यशवंत  अहरौला। करनपुर इटौरा गांव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता अहरौला से ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी यशवंत चौबे के नेतृत्व में रविवार को चौपाल का आयोजन किया गया कार्यक्रम में कार्यक्रम में लगभग 500 निराश्रित लोगों को कंबल दिया गया यशवंत चौबे ने कहा समाज सेवा करना हमारा लक्ष्य है। क्षेत्र पंचायत के चुनाव में ब्लॉक प्रमुखी के लिए हमारी भी मजबूत दावेदारी है कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला और पुरुष शामिल हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यशवंत चौबे ने कहां की पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर व पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर के नेतृत्व में हम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव में जन चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रहे हैं और समस्या भी सुनी जा रही गंभीर समस्याओं को सीधे पार्टी के जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। कहां की पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर हम कार्यकर्ताओं के द्वारा चौपाल लगाकर गांव के ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्या को जाना जा रहा है आवास पेंशन शौचालय नाली,खडंजा जैसे विकास की समस्या हैं। हम लोग जमीन स्तर पर रहकर सुभासपा के मिशन पर काम कर रहे हैं कहा कि अभी मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम भी चल रहा है आप लोग अपने नाम को जुड़वाने और कटवाने का काम जागरुक होकर करें किसी का नाम छूटे न कहां की आने वाले पंचायत और विधानसभा चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भी मजबूती से चुनाव लड़ेगी आप लोग अपने मताधिकार का प्रयोग भी ऐसे व्यक्ति के लिए करना जो विकास के लिए समर्पित और जनता के बीच रहता हो इस मौके पर यशवंत चौबे के द्वारा जिला पंचायत सदस्य विजय बहादुर सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया चौपाल में मौजूद क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ नागरिकों का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन हरिकेश राम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विजय बहादुर सिंह, चंद्र मोहन चौबे, सुरेश चौबे, मोनू तिवारी, प्रकाश राजभर, रामधारी, शिवानंद, हौसिला, दीपक चौबे,आदि लोग मौजूद रहे। 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!