विकास कार्यों के जांच के लिए पहुंची जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम, नही कि कोई जांच

अहरौला। मंगलवार को जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आजमगढ के नेतृत्व में अभयपुर गांव में विकास कार्यों की जांच करने पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने प्रधान और सेक्रेटरी से मिला होने का आरोप लगाया और बिना जांच किये ही निकलने पर पंचायत भवन पर ही जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह के नेतृत्व में अभयपुर गांव में ग्राम सभा में कराए गए विकास कार्यों मे अनियमितता की शिकायत गांव के श्रीनाथ यादव के द्वारा बीते सितंबर माह में जिलाधिकारी से की गई थी जिलाधिकारी द्वारा तीन सदस्यीय टीम का गठन जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी के नेतृत्व में गठित की गई थी लगभग 3 महीने बाद टीम प्रभारी पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह जांच करने मंगलवार को पहुंचे जांच टीम के आने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली पंचायत भवन पर पहुंच गए जैसे ही गांव के लोग अपना पक्ष रखने को इकट्ठा हुए, टीम शिकायतकर्ता श्रीनाथ यादव से एक दो बिंदु पर जानकारी लेकर एक स्थल नाली का निरीक्षण कर टीम पुन: पंचायत भवन पर पहुंची तो ग्रामीणों को लगा कि अब टीम के लोग शिकायतकर्ता और ग्रामीणों की बात सुनेंगे जैसे ही गांव के लोग बात रखने पंचायत भवन के परिसर में पहुंचे जांच टीम अधिकारी अपनी गाड़ी लेकर वहां से रवाना हो गए जिससे नाराज ग्रामीणों ने पंचायत भवन पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया आरोप लगाया की जांच अधिकारी बिना शिकायत सुने व बिंदुओं का स्थल निरीक्षण किये बिना चले गए आरोप लगाया कि टीम के लोग प्रधान और सेक्रेटरी से मिले हुए हैं और उनकी गलतियों को छुपाना चाहते हैं जांच टीम के यूं चले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों नें विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी की इसकी शिकायत पुन: जिलाधिकारी से सार्वजनिक रूप से करेंगें और पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर से भी करेंगे शिकायत कर्ता का आरोप है की जांच टीम के लोग शिकायत के 3 महीने बाद जांच करने पहुंचे भी थे तो मात्र खानापूर्ति कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर बिना जांच किये बिना ग्रामीणों से बात किये समस्या जाने बिना ही यहां से निकल गए। इस मौके पर शिकायतकर्ता श्रीनाथ यादव, संदीप राजभर, धर्मवीर, भोला, सुरेंद्र, घनश्याम, परमिंदर, राम कुमार, अर्जुन, महेंद्र, दयाचंद, पंकज, गोरखनाथ, रजनीश, सुनील आदि लोग मौके पर मौजूद रहे। इस संबंध में पूछे जाने पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह ने कहा शिकायतकर्ता के बिंदुवार शिकायत की जांच की गई है जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित बिंदुओं पर ही जांच करनी थी उसे किया गया है आख्या रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी। ग्रामीणों की विकास से संबंधित अन्य जो भी शिकायतें हैं उसे लिखित रूप में सक्षम अधिकारी को दे सकते हैं।
