
जीवन के हर एक मोड़ पर,
साथ तुम्हारा पाया है।
खुशियों और उम्मीदों ने,
फिर से घर बनाया है।
दूरियाँ कभी जो आ गईं,
पास हमें पाया है।
तूफान जैसी आंधियों में,
हाथ आगे बढ़ाया है।
रंगों से भरी ये दुनिया,
तेरी हँसी से सजी है।
हर एक बात हमारी,
दिलों में बसी है।
विश्वास की इस डोर से,
बंधन यह पक्का है।
दुख का कोई भी लम्हा,
यहाँ कहां टिका है।
भगवान से यही दुआ है,
सलामत रहे यार मेरा।
खुशियों से महकता रहे,
हर पल संसार तेरा।
फासले चाहे जितने हों,
यादों का कारवां है।
सच्ची इस दोस्ती पर,
यह दिल कुर्बान है।
स्वरचित एवं मौलिक
संगीता वर्म
कानपुर उत्तर प्रदेश



