माताएँ – बहनें भी देश की जीडीपी का हिस्सा हैं – डॉ. रमाकांत क्षितिज

कल्याण. कल्याण पूर्व स्थिति होली होराइजन स्कूल में महिलाओं के सम्मान में ‘ मॉम्स मैजिक मोमेंट ‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती भानुमती तिवारी के हाथों दीप प्रज्ज्वलन से किया गया. इस आयोजन में बच्चों की माताओं का जहाँ सम्मान किया गया . वहीं कई महिलाओ ने फैंसी ड्रेस कम्पटीशन में भाग लिया. जिन्हें गुड, बेस्ट और बेटर की श्रेणी देकर सम्मानित किया गया. इसी तरह कई माताओं ने अपने बेटियों – बेटों संग डांस किया. बहुत सुन्दर प्रस्तुति के पश्चात उन सब को भी गुड, बेस्ट और बेटर की श्रेणी में रखकर उपहार के साथ सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सभी माताओं के लिए ‘ हल्दी कुम कुम ‘ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. जिसमें सभी महिलाओ ने एक दूसरे को हल्दी कुम कुम लगाकर सम्मानित किया साथ ही उपहार भी दिया गया. इस अवसर पर बोलते हुये स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. रमाकांत क्षितिज ने कहा कि ‘ अमूमन हम जिन्हें हाउसवाइफ कहते हैं. उनका आर्थिक क्षेत्र में योगदान नहीं मानते. जबकि सच्चाई यह है कि किसी भी परिवार की आर्थिक स्थिति उस परिवार के स्वास्थ्य पर निर्भर करती है और स्वस्थ भोजन पर निर्भर करता है. भोजन बनाने वाले को ही हम महत्व नहीं देते. भोजन बनाने को हम कोई तवज्जो नहीं देते. इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्कूल में प्रतिवर्ष भोजन बनाने वाली माताओ – बहनों को हम भोजन बनाने के लिए सम्मानित करते हैं. माताएं बहने भी इस भोजन के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है. तरह-तरह के पकवान बनाकर स्कूल में लाती है. सैकड़ो की संख्या में माताएं – बहनें इस आयोजन में भाग लेती हैं. इस वर्ष भोजन के कार्यक्रम को नाम दिया है ‘ क्वीन आफ किचन ‘ जो क्वीन चुनी गई हैं उन्हें पुरस्कृत किया गया. उपहार और सर्टिफिकेट भी दिया गया. भोजन बनाने वाली माताएं बहने भी देश की जीडीपी का हिस्सा हैं. माताओं के सम्मान समारोह में काफ़ी संख्या में महिलाओ ने बड़े उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया. इस तरह का स्कूल का यह बाइसवां ‘ महिला सम्मान समारोह ‘ था.अंत में डॉ. क्षितिज ने उपस्थिति सभी महिला पालको और शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया. इस आयोजन की चर्चा स्कूल परिसर के आसपास के क्षेत्रों में ख़ूब हो रही है.




