साहित्य सेवक एवं भाषा शहोदरी के संस्थापक स्वर्गीय जयकांत मिश्र जी कि स्मृति मे आभासीय काव्य गोष्ठी का आयोजन

श्री देव दीप साहित्य संगम गोरखपुर द्वारा संचालित नियमित आभासीय काव्य गोष्ठी की श्रृंखला मे दिनांक 02/02/1926 क़ो भाषा शहोदरी के संस्थापक एवं
हिंदी साहित्य एवं समाज सेवा मे समर्पित स्वर्गीय जय कांत मिश्र की स्मृति मे आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्ष नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर गोरखपुर एवं विशिष्ट अतिथि दिनेश गोराखपूरी थे! स्वर्गीय जयकान्त कि पुत्रीया अनामिका एवं वर्तिका द्वारा अपने पिता स्वर्गीय जयकान्त जी के जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव पर प्रकाश डाला गया संपूर्ण वातावरण श्रद्धा कि अंजलि एवं अविस्मरणीय व्यक्तित्व स्वर्गीय जयकान्त मिश्र के अतीत के स्मरण के वर्तमान एवं भविष्य मे एकात्म हो गया!
सर्वप्रथम ग्वालियर के ख्याति लब्ध साहित्यकार व्यंग्यकार महेंद्र भट्ट जी द्वारा माँ वीणा पाणि कि वंदना के साथ गोष्ठी का शुभारम्भ किया गया तदुपरांत लखनऊ कि मशहूर बाल कवित्री, सिवान बिहार के
दुर्गा मिश्र, देवरिया उत्तर प्रदेश कि बंदना मिश्र, गोरखपुर के डॉ भारतेन्दु सिंह,द्वारा अपनी रचनाओं से स्वर्गीय जयकान्त मिश्र क़ो श्रद्धांजलि अर्पित किया
गया! विशिष्ट अतिथि दिनेश गोरखपुरी द्वारा स्वर्गीय जयकान्त मिश्र जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए अपनी रचनात्मक प्रस्तुति से भावविभोर कर दिया!
कार्यक्रम का बेजोड़, प्रभावी, एवं आकर्षक अविस्मरणीय अतुलनीय संचालन मीनू सदना
जी द्वारा करते हुए स्वर्गीय जय
कांत मिश्र जी के श्रद्धांजलि मे
बेजोड़ प्रस्तुति ने सबके हृदय स्पन्दित कर दिया!




