जन साहित्यिक मंच खलीलाबाद ने किया वयोवृद्ध कवि अवधेश पांडेय का सम्मान

मेंहदावल,संत कबीर नगर (उत्तर प्रदेश): जिले के 80 वर्षीय वयोवृद्ध कवि अवधेश पांडेय का सम्मान जन साहित्यिक मंच, खलीलाबाद के साहित्यकारों द्वारा किया गया l जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कवि नरसिंह नारायण ‘कमल’ ने की l मुख्य अतिथि थे वरिष्ठ कवि छविराज गौतम तथा संयोजक थे कवि राधे श्याम मिश्रा ‘श्याम’ l कुशल संचालन किया युवा शायर हामिद ने l अवधेश पांडेय जी को शाल, माला तथा सम्मान पत्र तीनों वरिष्ठ लोगों द्वारा देकर अभिनंदन किया गया l

डॉ. सत्य नारायण आर्य पुस्तकालय, मेंहदावल के संस्थापक तथा वरिष्ठ कवि ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति ने भी अपनी ओर से उन्हें श्री राम पट्टिका तथा श्री राम दरबार का चित्र देकर सम्मानित किया l उन्होंने पांडेय जी के सम्मान में काव्य पाठ करते हुए पढ़ा..
निज कविता के साथ ही,
अमर हुए अवधेश l
बना दिया कविता उन्हें,
ईश्वर बहुत विशेष ll
कविता के कारण मिला,
उन्हें आज सम्मान l
ईश्वर वह फूले – फ़लें,
दया करो भगवान ll
मात-पिता ने है दिया,
सुखद नाम अवधेश l
इसी नाम से ख्यात हैं,
बनकर काव्य नरेश ll
इस अवसर पर जनपद के कुल 20 कवियों तथा एक कवयित्री ने उनके सम्मान में काव्य पाठ किया और उनके सुन्दर, स्वस्थ भविष्य की कामना की l वरिष्ठ कवि सरदार सिंह के पिज्जा खाओ शाप से जुड़े हाल में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ l अध्यक्ष जी ने सभी के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया l




