E-Paperक्राइमयूपी

सवारी बैठाने को लेकर दो गुटों में मारपीट फिर एक गुट का आरोप शिकायत करने थाने जाते समय फायर करने का आरोप

अहरौला। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अर्टिगा कार मे सवारी बैठने को लेकर दो गुटों में पहले मारपीट हुई एक गुट का आरोप है मारपीट होने के बाद हम लोग शिकायत करने अहरौला थाने पर जा रहे थे की प्राणपति स्कूल फुलवरिया के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने फायर कर दिया लेकिन निशाना चूक गया और गोली नही लगी पीड़ित पक्ष ने अहरौला थाना पर तहरीर दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है बताते चलें अहरौला थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी बबलू कुमार पुत्र हीरालाल थाना पर तहरीर दी है की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टैक्सी गाड़ी चलाते हैं रविवार को लगभग 11:00 बजे अपने टैक्सी को टोल प्लाजा पर सवारी बैठाने के लिए खड़ा किए थे जहां एक दूसरे लोग पहुंच गए और अपनी आर्टिका में बिना नंबर के ही सवारी बैठाने लगे इसका विरोध करने पर उक्त दूसरे गुट के लोगों ने मारपीट की और जानलेवा हमला कर दिया जिसकी शिकायत थाने पर जाते समय प्राणपति स्कूल के पास दुसरे गुट ने फायर कर दिया लेकिन निशाना चूक गया और गोली किसी को नहीं लगी मामले की सूचना पीड़ितों के द्वारा 112 नंबर पुलिस को दी गई मौके पर 112 पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल कर पीड़ित पक्ष को थाने पर पहुंचकर शिकायत करने की बात कही थाने पर पहुंचकर बबलू कुमार पुत्र हीरालाल पारा निवासी के द्वारा एक दो नाम जद सहित तीन से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष के सोनू चौबे पुत्र वीरेंद्र चौबे निवासी सकरा थाना जैतपुर अंबेडकर नगर के द्वारा थाना में मारपीट करने और जान माल की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा ने बताया की सवारी बैठाने को लेकर दो गुटो मे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे टोल पर मारपीट हुई है जहां तक फायर करने का आरोप है तो यह आरोप निराधार है सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और कई लोगों से इसकी अगल-बगल पूछताछ भी की गई है लेकिन फायर जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!