सीएचसी परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंड पंप खराब नवनिर्मित आरो प्लांट में भी पानी सप्लाई बाधित

अहरौला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगा एकमात्र इंडिया मार्का हैंडपंप कई दिनों से खराब है इसे लेकर मरीजों के तिमादार और क्षेत्रीय लोगों ने विरोध जताया और तत्काल इंडियामार्का हैंडपंप को ठीक करने की मांग की परिसर मे लगा ब्लॉक प्रमुख कोटे से लगा आरो प्लांट में भी हर समय पानी नहीं उपलब्ध होता है इतना ही नहीं हैंडपंप के चारों तरफ भारी गंदगी जमा है लगातार कई बार तीमारदार और मरीज हैंडपंप के आसपास लगी गंदगी के साफ-सफाई को लेकर अस्पताल प्रबंधन से शिकायत भी कर चुके हैं वहीं परिसर में लगाया गया इंडिया मार्का का हैंड पंप खराब होने से मरीज और तीमारदारों को समस्या हो रही है। इंडियामार्का हैंडपंप के बगल में आरो प्लांट बनाया गया तिमारदारों ने बताया सप्लाई कई दिनों से बाधित है शिकायत के बाद समय से बिजली की उपलब्धता ना होना बताया गया। इस मौके पर धर्मदेव गिरी, दिनेश पांडे, देवी प्रसाद, विजय गिरी, नमन मौर्य, रोहित पांडेय, लक्ष्मी देवी, इस्रावती, प्रभावती, आदि लोग मौजूद रहे।
इस संबंध में सीएचस अधीक्षक डॉ. मोहनलाल ने बताया इंडियामार्का हैंडपंप खराब है जिसके लिए खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजा गया है। आरोप प्लांट में बिजली की उपलब्धता न होने से हर समय पानी संभव नहीं होता।



