
जिंदगी की किताब में दोस्त जनाब जरुर रखना।
मित्रों की यादों का खूबसूरत ख्वाब जरूर रखना।।
कभी लौट कर भी सब ही दोस्त पुराने नहीं आते।
दोस्तों के पल सहेज रखना लौट के जमाने नहीं आते।।
गुम जाते दुनिया की राहों में उनका हिसाब जरूर रखना।
जिंदगी की किताब में दोस्त जनाब जरुर रखना।।
**********
जीवन की राह में दोस्तों पर विश्वास जरूर रखना।
न दुखे कभी उनका दिल यह अहसास जरूर रखना।।
जीवन में सच्चे दोस्त हीरे मोती से नायाब जरुर रखना।
जिंदगी की किताब में दोस्त जनाब जरुर रखना।।
*********
वही दोस्त अच्छे जो हमेशा सच्चा लगाव रखते हैं।
कुछ दोस्त ऐसे भी हों जो तबियत नवाब रखते हैं।।
मुश्किलों से बचने को दोस्त हाजिर जवाब जरूर रखना।
जिंदगी की किताब में दोस्त जनाब जरूर रखना।।
*********
रचयिता।। एस के कपूर “श्री हंस”
बरेली।।
©. @. skkapoor
सर्वाधिकार सुरक्षित




