
शीतला महारानी की जै जै बोलो
गर्दभ पै हैं सवार कि जै जै बोलो
शीतला…..
खुद ही आएंँ खुद ही जाएँ
इनको कोई रोक न पाएँ
करें थोड़ा – थोड़ा बुखार
कि जै जै बोलो………..
नींद न आए दें बेचैनी
पास में रखोनीम की टहनी
बस यह है उपचार
कि जै जै बोलो…….
जीभ , नेत्र पर आएँ छाले
गले में रोग की माला डालें
करतीं बच्चों से प्यार
कि जै जै बोलो……..
शीतला महारानी की जै जै बोलो
गर्दभ पै हैं सवार कि जै जै बोलो
आशा बिसारिया चंदौसी उ.प्र.



