साहित्य

आसान नहीं इंसान बन जाना

मोहिनी गुप्ता

आसान नहीं होता इतना, जन्म ले इंसान बन जाना ।
होते हैं संग हमारे अपने ही कर्म और व्यवहार सदा।

आदमी का तन मिला है क्यों पहचान अपनी भूले हो ?
दोगले व्यवहार से अपने तुम क्यों मासूमों को छले हो ?

मिली है सुकर्मो और किस्मत से ये खूबसूरत ज़िन्दगी ।
करें नेक कार्य और चुने राह भी सत्य- परोपकार की ।

आओ मिलकर करें हम बन्दगी उस सर्वोच्च परमेश्वर की।
जीवन के सफ़र में जिसने राह दिखाई सदा रोशनी की।

मानव जीवन मिला है सद्कर्मों से मूल्य इसका पहचानो ।
झूठी आन- बान- शान छोड़कर संग सबके तुम मुस्कुराओ।

आए हैं इस जगत में तो क्यों न कर कुछ ऐसा जाए ।
याद रखें हस्ती हमारी दुनिया साल हर साल दिल से।
मोहिनी गुप्ता राजगढ़ मध्य प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!