वरुण, महाराष्ट्र की अनुजा दुबे ’पूजा’ दुबई की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक हिंदी संस्था द्वारा “हिंदी गौरव सम्मान” से हुई सम्मानित…

“अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, 21 फरवरी” के अवसर पर वरुण, महाराष्ट्र की अनुजा दुबे ’पूजा’ को दुबई की अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था_ “अंतरराष्ट्रीय साहित्य अर्पण” द्वारा “हिंदी गौरव सम्मान- 2026” से सम्मानित किया गया।

“अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस” के शुभ अवसर पर दुबई में आयोजित एक भव्य समारोह में देश विदेश के कई हिन्दी सेवी साहित्यकारों को इस सम्मान से नवाज़ा गया।इसी क्रम अनुजा दुबे ’पूजा’ को भी हिंदी भाषा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान ऑनलाइन प्रदान किया गया।
आप पिछले कई वर्षों से हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपना अभूतपूर्व योगदान दे रहीं हैं।इसके साथ साथ कई प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्थाओं से जुड़कर मातृभाषा हिंदी द्वारा समसामयिक विषयों एवं समस्याओं पर अपनी लेखनी चलाकर जहाँ एक ओर समाज की सेवा कर रहीं वहीं दूसरी ओर हिंदी भाषा को बढ़ावा देकर देश की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने में अपना प्रयास निरंतर जारी रखें हैं।
आपकी यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हिंदी भाषी साहित्यकारों के लिए गर्व की बात है।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनुजा दुबे ’पूजा’ को मिलने वाले इस गौरवशाली सम्मान पर उन्हें उनके परिजनों,मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की हैं।




