
राधे कृष्ण को सजाए हम,
हर पल एक गीत गाए हम।
राधे कृष्ण सा साथ हो ,
जीवन में सब प्राप्त हो।।
दिल की डोर को थामे हम,
हर पल एक गीत गाए हम।
राधे कृष्ण बड़े निराले,
हर पल खुशियां बाटे।।
श्री कृष्ण राधे सी जोड़ी हम ,
हर पल एक गीत गाए हम।
हाथ में बांसुरी बगल में गोपी हो,
मन में सिर्फ राधे सी छोरी हो।।
मुरली की धुन में नाचे हम ,
हर पर एक गीत गाए हम।
राधे सी नाचूं में ,
हर दम कृष्ण को पुकरू में।।
राधे राधे नाम जपते हम ,
हर पर एक गीत गाए हम।
कश्मीर न कन्याकुमारी,
मैं तो थारी प्रेम दीवानी।।
– रिया राणावत
कालीदेवी, झाबुआ(मध्यप्रदेश)



