
फरार गोतस्कर हजारी प्रसाद के घर कुर्की की तैयारी, राजगढ़ पुलिस ने की मुनादी
मिर्जापुर। पुलिस मुठभेड़ और गोतस्करी में वांछित अभियुक्त हजारी प्रसाद सोनकर (निवासी ददरा पहाड़ी) के खिलाफ राजगढ़ पुलिस ने कुर्की की कार्यवाही तेज कर दी है। लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त के घर पर पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 84 के तहत इश्तहार चस्पा कर मुनादी कराई।
प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ के अनुसार, बार-बार दबिश और वारंट के बावजूद अभियुक्त न तो पुलिस के सामने आया और न ही न्यायालय में हाजिर हुआ। अब जल्द ही माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।


