यूपी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रामजानकी मंदिर गोल्हनपुर में पूजन, हवन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खण्ड राजगढ़ अन्तर्गत ग्राम सभा गोल्हनपुर में आज बुधवार को रामजानकी मंदिर, गोल्हनपुर,जनपद मिर्जापुर में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल एवं यशस्वी 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूजन, हवन एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके पश्चात हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के उनके संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन,गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना एवं राष्ट्रीय गौरव के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हैं कि प्रधानमंत्री को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रसेवा की निरंतर शक्ति प्रदान करें, जिससे भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में और अधिक गति से आगे बढ़े।

सुंदरकांड पाठ एवं हवन के उपरांत विधायक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजनों को प्रसाद स्वरूप सामूहिक भोजन (भंडारा) कराया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजबहादुर सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, मंडल महामंत्री हरिकेश सिंह, राजेश्वर बिंद, पूर्व प्रमुख श्री दिनेश सिंह, दिलीप सिंह, ग्राम प्रधान श्री इंस पटेल, चंद्रमोहन सिंह, संदीप पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!