
अहरौला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में एनएचएम के तहत तैनात डॉक्टर, ए एन एम व अन्य कर्मियों की संख्या लगभग 50 के आसपास है सोमवार को एनएचएम के तहत नियुक्त संविदा डॉक्टर सुरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में अस्पताल के कर्मियों ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिवकुमार यादव को पत्रक सौप बताया कि 3 महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया जिससे हम कर्मियों का परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है ज्ञापन सौप कर कर्मियों ने मांग की है कि अगर 21 मई तक वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है तो सभी कर्मी मंगलवार से कालीपट्टी बाधकर काम करेगें और 21 मई से कलम बंद हड़ताल करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में डॉ. सुरेंद्र प्रताप, डॉ. अभिषेक कश्यप, डॉ. सुनीता पांडेय, बीपीएम राजेंद्र गुप्ता, कविता त्रिपाठी, रमेश यादव, आदि लोग मौजूद रहे।
इस संबंध में अधीक्षक डॉ. शिवकुमार यादव ने बताया की एनएचएम के तहत नियुक्त डॉक्टर और अन्य कर्मियों को 3 महीने से वेतन का भुगतान नही किया गया ज्ञापन सौपा है उनका ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को फॉरवर्ड कर दिया गया है।

