डाॅ. अनिल शर्मा अनिल के जन्मदिन पर सजी ऑनलाइन फायकू गोष्ठी, फायकूकारों ने दीं शुभकामनाएँ
दि ग्राम टुडे/ संवाददाता

देहरादून। वरिष्ठ साहित्यकार, शिक्षक, समीक्षक एवं दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के विशेष संपादक डाॅ. अनिल शर्मा अनिल के जन्मदिन के अवसर पर एक भव्य ऑनलाइन फायकू गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े साहित्यकारों एवं फायकूकारों ने सहभागिता करते हुए अपनी रचनाओं के माध्यम से डाॅ. अनिल शर्मा अनिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ अर्पित कीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता फायकू विधा के प्रवर्तक अमन कुमार त्यागी ने की, जबकि संचालन दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के समूह संपादक डाॅ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने किया। अपने संबोधन में डाॅ. पाण्डेय ने डाॅ. अनिल शर्मा अनिल के साहित्यिक योगदान, शिक्षण सेवा तथा सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डालते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
अध्यक्षीय उद्बोधन में अमन कुमार त्यागी ने कहा कि डाॅ. अनिल शर्मा अनिल साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए नई पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व साहित्य जगत के लिए प्रेरणास्रोत है।
गोष्ठी में साहित्यकारों अमन कुमार त्यागी,डाॅ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय, संजय प्रधान, पवन कुमार सूरज तथा सत्येन्द्र शर्मा तरंग ने अपने-अपने फायकू प्रस्तुत कर जन्मदिवस की शुभकामनाएँ अर्पित कीं।
शब्दों के अमर साधक,
सृजन रहे अविराम,
तुम्हारे लिए।
संवेदनाओं के श्रेष्ठ रचनाकार,
खुशियाँ रहें संग,
तुम्हारे लिए।
अमन कुमार त्यागी
सृजन पथ के पथिक,
मंगलमय हो जीवन,
तुम्हारे लिए।
साहित्य सरिता के उपासक,
स्नेह बरसे निरंतर,
तुम्हारे लिए।
डाॅ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय
जन्मदिन के अवसर पर,
बधाई प्रेषित है,
तुम्हारे लिए।
आपकी यश-कीर्ति बढ़े,
प्रार्थना करता हूँ,
तुम्हारे लिए।
संजय प्रधान
देता हूँ ‘अनिल’ शुभकामनाएँ,
हर पल खुशियाँ लाए,
तुम्हारे लिए।
संगी-साथी नेह बिखराएँ,
प्रसिद्ध हों कविताएँ,
तुम्हारे लिए।
पवन कुमार सूरज
जन्मदिन शुभमस्तु हो ‘अनिल’,
कहता हमारा दिल,
तुम्हारे लिए।
उन्नीस जून तिथि विशेष,
प्रतिवर्ष रहे नवोन्मेष,
तुम्हारे लिए।
सत्येन्द्र शर्मा तरंग
गोष्ठी का वातावरण आत्मीयता, साहित्यिक सौहार्द एवं सृजनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। सभी प्रतिभागियों ने डाॅ. अनिल शर्मा अनिल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा निरंतर साहित्य साधना के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित साहित्यकारों ने एक स्वर में डाॅ. अनिल शर्मा अनिल के जन्मदिन को साहित्यिक उत्सव के रूप में मनाते हुए उन्हें पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
डाॅ.अनिल को जन्मदिन की बधाई देने वालों में डाॅ.घनश्याम बादल, अनुजा दुबे,वर्तिका अग्रवाल वरदा,आलोक त्यागी,विजय तन्हा,रविन्द्र नाथ कौशिक, सुबोध शर्मा शेरकोटी,मीना जैन,ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति,अंजली गोयल, संजय कुमार, आक्सी त्यागी,सुशीला शर्मा,प्रमोद शर्मा प्रेम,मैत्री मेहरोत्रा,मनीषी सिन्हा,डाॅ.अशोक गुलशन, संजीव दीपक, डाॅ.नवनीता दुबे नूपुर, डाॅ.रीता सिंह, पुष्पा सिंह,प्रो. शरद नारायण खरे,डाॅ. मीरा चौरसिया,सुषमा दीक्षित शुक्ला,प्रमोद चौहान, डाॅ.रेखा सक्सेना आदि मुख्य रहे।




