साहित्य समाचार

वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश चौधरी का जयपुर में सम्मान, काव्य गोष्ठी का आयोजन

 

जयपुर।कोलकाता से आए वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुरेश चौधरी के सम्मान में जयपुर की दो प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्थाओं, जकासा और समरस, के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आज सायं 4 बजे होटल शाहपुरा हेरिटेज हवेली, बनीपार्क में संपन्न हुआ।

गोष्ठी की अध्यक्षता राव सुरेंद्र सिंह जी शाहपुरा ने की। इस अवसर पर श्री सुरेश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिनको श्री लक्ष्मण लड़ाका ने शाल पहनाकर और श्री कल्याण सिंह शिक्षित जी ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया । श्री लोकेश कुमार सिंह साहिल विशिष्ट अतिथि को समरस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राव शिवराजपाल सिंह जी ने और श्रीमती शारदा चौधरी का नीता भारद्वाज ने स्वागत किया। कार्यक्रम में जयपुर के गणमान्य साहित्यकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

कार्यक्रम में साहित्य सृजन की अनेक विधाओं पर रचनाएँ प्रस्तुत की गईं। रचनापाठ करने वालों में प्रमुख रूप से ‘राव’ शिवराज पाल सिंह, समरस के जयपुर अध्यक्ष श्री लक्ष्मण लड़ीवाला ‘रामानुज’, जकासा के संस्थापक श्री किशोर पारीक ‘किशोर’, श्री कल्याण सिंह शेखावत, श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री सुभाष चंद्र शर्मा, ज्योत्सना सक्सेना और श्रीमती नीता भारद्वाज, श्री लोकेश कुमार सिंह साहिल और श्री सुरेश चौधरी जी ने सहभागिता की।
इस अवसर पर श्री लक्ष्मण लड़ीवाला ने श्री सुरेश चौधरी जी और श्री लोकेश कुमार सिंह साहिल जी को अपने गीत संग्रह “मावस रात उजाली’ भेंट की । श्री किशोर पारीक जी ने जकासा काव्य मंजूषा भेंट की । इस अवसर सभी सहभागियों को श्री सुरेश चौधरी जी ने अपनी पुस्तक *बूंद बंद सागर* और गीत संग्रह भेंट की ।

गोष्ठी का मुख्य आकर्षण मुख्य अतिथि श्री सुरेश चौधरी का महाकाव्य पाठ रहा। उन्होंने अपने महाकाव्य से एक अंश सुनाकर उपस्थित सभी साहित्य प्रेमियों से खूब वाह वाही लूटी। गोष्ठी का संचालन राव शिवराजपाल सिंह जी ने किया । कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष राव सुरेंद्र सिंह जी शाहपुरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जिसके साथ ही साहित्यिक सभा का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!