बिहार

समर्पण, अनुशासन और प्रेरणा के प्रतीक रहे हरेंद्रनाथ तिवारी, भावभीनी विदाई में छलके सम्मान के स्वर

मुजफ्फरपुर/बंदरा (रिपोर्ट -कुमार संदीप)। बंदरा प्रखंड स्थित श्री फतह नारायण राजकीय मध्य विद्यालय, सिमरा में मंगलवार को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हरेंद्रनाथ तिवारी के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घ, समर्पित और अनुकरणीय शैक्षणिक जीवन को नमन करते हुए पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हरेंद्रनाथ तिवारी ने अपने संपूर्ण सेवाकाल में शिक्षा, अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके कुशल नेतृत्व में विद्यालय ने निरंतर प्रगति की और अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ शिक्षकों के बीच समन्वय और सकारात्मक कार्य संस्कृति को भी सुदृढ़ किया। उनके सरल व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और कार्य के प्रति समर्पण ने उन्हें शिक्षक समुदाय में सम्मान एवं प्रेरणा का प्रतीक बना दिया।
इस अवसर पर मृत्युंजय कुमार, ललन कुमार, भोला सिंह, प्रभात कुमार, राज किशोर ठाकुर, शंभु प्रसाद ठाकुर, हरि नारायण झा, नीरज कुमार, दीपक प्रसाद, दिनेश प्रसाद यादव, हलीम अली, युवा साहित्यकार कुमार संदीप, उमेश प्रसाद सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन भावुक वातावरण में हुआ, जहां सभी ने हरेंद्रनाथ तिवारी के शिक्षा-जगत में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

Kumar Sandeep

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत सिमरा गांव का एक सामान्य परिवार में जन्मा एक युवा साहित्यकार, विद्यार्थियों का गुरू, व अपने अभिभावक का संस्कारी संतान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!