साहित्य

जन्मदिवस की शुभकामनाएंँ ( अनुज सुधीर के लिए)

पार्वती देवी

जन्मदिवस की शुभकामनाएंँ ( अनुज सुधीर के लिए)

**********************

जन्मदिवस है आपका, सुनिए अनुज सुधीर।

देहदान कर बन गये, आप दान के वीर।।

 

मैं देती शुभकामना ,देती हूँ आशीष।

बन्धु तुम्हारी उम्र हो,शत से अधिक बरीष।।

 

अक्षय यश बढ़ता रहे ,आप का हे श्रीमन्त।

जीवन में खुशियाँ मिलें, तुझको कोटि अनन्त।।

 

‘गौरा’ दे शुभकामना,और तुम्हें आशीष।

बन्धु सदा मिलता रहे ,सेहत का बख्शीश।।

 

परोपकारी प्रकृति के, सज्जन,ज्ञानी,धीर।

सक्रियता से बन गये, पटलों के रणवीर।।

 

हरदम ही बढ़ता रहे,तेरा यश- सम्मान।

सभी लोग करते रहें,तेरा ही गुणगान।।

 

धन,वैभव बढ़ता रहे,बढ़े अधिक ही मान।

यह दुनिया देती रहे,और अधिक सम्मान।।

 

जो भी हो मनकामना, पूरी कर दें ईश।

करती ‘गौरा’वन्दना,झुकता माथा शीश।।

 

स्वास्थ्य लाभ की कामना ,सदा करूंँ श्रीमान।

हरदम ही तुझको मिले , भगवन से वरदान।।

 

हालचाल लेते सदा,सभी जनों का आप।

तेज धूप बरसात सम,हरते मन का ताप।

***

पार्वती देवी ‘गौरा’ देवरिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!