E-Paperयूपी

विकास खंड अहरौला

अहरौला। विकासखंड मे तैनात रहे विनीत कुमार यादव खंड विकास अधिकारी का स्थानांतरण दूसरे ब्लॉक में हो जाने से अहरौला विकासखंड में पवई में खंड विकास अधिकारी के रूप में तैनाद संतोष कुमार को अहरौला विकासखंड का भी चार्ज दिया गया है संतोष कुमार ने विकासखंड चार्ज ले लिया है खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया तीन दिन पहले यहां हमने चार्ज संभाला है सोमवार, बुधवार,शुक्रवार अहरौला विकासखंड में कार्यभार देखूंगा मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को पवई विकासखंड का कार्यभार देखूंगा उन्होंने बताया कि 3 दिन में काफी लोग विभिन्न समस्याओं को लेकर आए हैं हमारी पहली प्राथमिकता है की समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए हमने सचिव और विकासखंड कर्मियों को बैठक कर पारदर्शी ढंग के शिकायतों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने के लिए निर्देशित कर दिया है अगर कोई भी शिकायतकर्ता असंतुष्ट होकर मेरे पास आया तो संबंधित के ऊपर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी वही इस संबंध में गोपालीपट्टी गांव से मिली शिकायत नरेंद्र सिंह के द्वारा की गई इंडियामार्का के कई हैंडपंप खराब है और दूषित पानी दे रहे हैं की शिकायत की गई थी खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार शिकायतकर्ता नरेंद्र सिंह से बात की ओर आश्वासन भी दिया कि जल्दी इन हैंड पंपों को मरम्मत और जो भी कमी है दूर कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!