साहित्य

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ

डॉ उषा अग्रवाल

बौद्ध परिसंघ दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है।

उन्तालीस देश के तीन सौ बीस समूह संगठन।।

 

बौद्ध समूह ने दुनिया में वैश्विक शांति बढ़ाया

अहिंसा करुणा दया से ज्ञान सिखाया।।

 

बौद्ध धर्म ने चारआर्य सत्य बता जीवन सुखभरा।

लालच लोभ तृष्णा दुख का कारण कहा।।

 

जीवन के दुखों से मुक्ति का अष्टांगिक मार्ग है।

अंतस में आत्मबल हो सही गलत पहचान है।।

 

मीठी बोली बोलिए मन को जो भरमाए।

चुगली कभी न कीजिये काहे पाप बढ़ाए।।

 

कर्म सदा ऐसो करो कष्ट नहीं अब मन हुआ।

प्रेम भाव भर नित्य सोच शुद्ध जीवन जिया।।

 

पंचशील सिद्धांत सदा नैतिक मूल्य बताता।

उन्हें मान ले जो प्राणीआत्मा सुखद बनाता।।

 

कर्म कभी बुरे न करना‌ दुख को नहीं संजोना।

अच्छे कर्म सदा सुख देते भाव वही तो भरना।।

 

स्वरचित सर्वाधिकार सुरक्षित

डॉ उषा अग्रवाल जलकिरण

छतरपुर मध्यप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!