
आओ धरा को हरा बनाएं,
सब मिल मां धरती को सजाएं।
पौध लगाएं मनचाही हम,
पाल–पोस कर वृक्ष बनाएं।
श्रृंगार करें मां भू देवी का
हरित ओढ़नी इसे ओढ़ाएं ,
कुसुम, लता, वृक्षों के झुरमुट
पुष्प सुरभि जीवन महकाए।
धरती माँ की सेवा में जुट,
हर बंजर भू को हरा बनाएं।
नद– निर्झर धारा कर निर्मल ,
जल, जंगल और जीव बचाएं।
हरी भरी वसुधा को बनाएं,
चहुं ओर मुस्कान बिछाएं।
स्वच्छ,सुरक्षित हो जब प्रकृति
शुद्ध प्राणवायु सब पाएं ।
तो आओ मिलकर कदम बढ़ाएं,
धरती को फिर से स्वर्ग बनाएं।
खुशहाल रहें भावी पीढ़ी,
उपहार प्रकृति की गोद दे जाएं।
–सुमन पंत ’सुरभि’
#lovenature
#हरेला


