संकुल स्तरीय टी. एल. एम मेला संपन्न विभिन्न विद्यालयों नें लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों में दिखा काफ़ी उत्साह और सक्रियता

शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहे बिहार और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज महुआ प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जलालपुर गंगटी के प्रांगण में संकुल से जुड़े विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिका और बच्चों द्वारा शानदार शिक्षण अधिगम सामग्री मेला का भव्य आयोजन किया गया. समन्वयक राघवेंद्र कुमार और संचालक अरुण कुमार नें बेहतरीन तरीके से मेले को सफल बनाया. कार्यक्रम में शिक्षक सह अन्तर्राष्ट्रीय कवि प्रीतम कुमार झा के चर्चित शिक्षा प्रद गीतों और कविताओं नें बच्चों और अभिभावकों के साथ हीं शिक्षकों को भी प्रेरित किया.

अईसे समय न अप्पन बितावल कर, तनी इस्कूल में मन से पढ़ावल कर, जल्दी से चल स्कूल न त लेट हो जईतो, बउआ तोरो सफलता से भेंट हो जईतो, सबसे है प्यारी बच्चों तेरी पढ़ाई, लाख दुखों की है एक दवाई जैसे कई गीतों नें सबको काफ़ी झूमाया. कार्यक्रम में अरुण कुमार, प्रधानाध्यापक कृष्णा शंकर गुप्ता, नंदकिशोर, उमर अंसारी, संजय कुमार, मुकेश कुमार, सुरेंद्र चंद्र विद्यासागर, रत्नेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, सुजीत कुमार, विपिन कुमार, रंजु कुमारी, विक्की कुमार, राकेश कुमार, निधि कुमारी और काफ़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे. विशेष रूप से मोहम्मद पुर नारंगी उर्फ अबाबकरपुर के दो बच्चों मो. कोहिनूर और मो. शहादत द्वारा इसरो रॉकेट तथा ज्वालामुखी पर बनाये गये प्रोजेक्ट नें सबको काफी प्रभावित किया.गणित, विज्ञान, हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी और कंप्यूटर पर एक से बढ़कर एक टी. एल. एम की प्रस्तुति की गयी. आगामी जनवरी में संकुल स्तरीय खेल -कूद प्रतियोगिता की घोषणा समन्वयक राघवेंद्र कुमार द्वारा की गयी और संयोजक के रूप में प्रीतम कुमार झा का नाम प्रस्तावित किया गया.



