मध्य प्रदेश

भारोत्तोलन में सुरेन्द्र पटेल को मिला प्रथम स्थान

इंदौर। मप्र पश्चिम क्षेत्र की मेजबानी में 47 वीं अंतर क्षेत्रीय वेटलिफ्टिंग और बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता दिनांक 11 से 13 दिसम्बर तक आयोजित की गई, जिसमें 59 किलो केटेगरी में मुख्य अभियंता कार्यालय में पदस्थ तथा मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के पदाधिकारी ने 396 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्री पटेल ने अंतर क्षेत्रीय प्रतियोगिता में पहली बार शामिल होकर उपलब्धि हासिल की इससे प्रभावित होकर कंपनी के प्रबंध निदेशक महोदय ने इमेजिंग प्लेयर के खिताब से नवाजते हुवे विशेष पुरस्कार से भी सम्मानित किया।

ऐसे होनहार और प्रतिभावान खिलाडी का मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन इन्दौर व्दारा एक गरिमामय कार्य क्रम में अभिनंदन किया और उनको इस विधा में उत्तरोत्तर प्रगति कर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पुष्पमाला, स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए आत्मानुरागी सम्मान किया।
कार्यक्रम में श्रीमती प्रियंका यादव, , जे एल जोशी, उम्मेद सिंह राजपूत, मदन वर्मा,
“माणिक” (कवि एवं लेखक), जी एल मेनारिया, एन के जैन, वीरेन्द्र मिश्रा, राकेश यादव, जीतेन्द्र परमार आदि अन्य पदाधिकारियों के साथ-साथ एन के यादव उपस्थित रहे।

मदन वर्मा , प्रदेश प्रवक्ता
मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन
इंदौर, मध्यप्रदेश
दिनांक 17.12.2025
समाचार सादर प्रकाशनार्थ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!