साहित्य

साहित्यिक संस्था अग्रहार का वार्षिक अधिवेशन रजत जयंती वर्ष रुप में कुशीनगर में भव्य मनाया गया

कुशीनगर (सं)। पावानगर कुशीनगर स्थित मिलन गेस्ट हाउस में ख्यात साहित्यिक संस्था अग्रहार का वार्षिक अधिवेशन रजत जयंती वर्ष रुप में भव्य रूप में मनाया गया ।
मुख्य अतिथि डॉ.सुधाकर तिवारी अंतरराष्ट्रीय महासचिव – विश्व भोजपुरी सम्मेलन और विशिष्ट अतिथि वाराणसी से पधारे डॉ.अपूर्व नारायण तिवारी ‘बनारसी बाबू’ राष्ट्रीय समन्वयक विश्व भोजपुरी सम्मेलन थे ।
मुख्य अतिथि डॉ.सुधाकर तिवारी ने संस्था के पच्चीस साल पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दीं । विशिष्ट अतिथि डॉ.अपूर्व नारायण तिवारी ‘बनारसी बाबू’ ने अग्रहार साहित्यिक संस्था के  अनवरत किये जा रहे साहित्यिक अनुष्ठानों के लिए भूरि भूरि प्रशंसा करते संस्था के उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की ।
कवियों और रचनाकारों ने मनोहारी रचनाओं का पाठ करते शमा बांध दिया और फिजा मह मह हो गई ।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सार्जेंट अभिमन्यु पांडेय की शादी के स्वर्ण जयंती वर्षगांठ के अवसर पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं ।
अध्यक्ष अभिमन्यु पांडेय ने आये हुए समस्त अतिथियों और सदस्यों का अपनी शादी के पचासवीं स्वर्ण जयंती वर्षगांठ मनाने हेतु धन्यवाद देते हुए निरंतर संस्था के चतुर्मुखी विकास हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताई और विश्वास दिलाया ।
अध्यक्षता डॉ.दयाशंकर तिवारी रिटायर्ड प्रधानाचार्य बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर ने की,संचालन जीतेंद्र जौहर एवं आभार सचिव भूपेन्द्र राय ने किया ।
उपस्थित लोगों में ओमप्रकाश द्विवेदी, सोमेश्वर ओझा सोम, श्रीमती गायत्री पांडेय,मधुसूदन पांडेय, मोहन पांडेय, श्याम नारायण गुप्त, आयुर्वेदाचार्य दिनेश सिंह,रामानुज द्विवेदी, ब्रजेश त्रिपाठी, नंदलाल त्रिपाठी, जीतेंद्र पांडेय, हरेंद्र पांडेय आदि प्रमुख थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!