मुकेश कुमार दीक्षित शिवांश को मिला श्री राम दूत सम्मान

बरेली। स्थानीय चंद्रलोक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में श्रीमती उषा रानी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा विशाल श्री काव्य श्रीराम काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दूर-दूर से आए अनेक प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई। चंदौसी के अध्यापक,कवि, साहित्यकार एवं गंगा सेवा मिशन साहित्यिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार दीक्षित ‘शिवांश’ ने दिव्य गंगा मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए अपना काव्य पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. हिमांशु अग्रवाल के द्वारा इन्हें श्री राम दूत सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी श्री ऋषि ठाकुर, प्रशासनिक निदेशक रेशु अग्रवाल, निर्णायक मंडल में वरिष्ठ समाजसेवी अतुल खंडेलवाल, विमल यादव, विश्वजीत, निर्भय, प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिक पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों से आए अध्यापकगण एवं विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रोहित राकेश जी ने किया।


