
भारत रत्न अटल रहे जो हर पल राष्ट्र सेवा में ,
सत्य और निष्ठा के बनकर आधार स्तम्भ ।
कर्त्तव्य पथ से जो कभी न हटे ।
ऐसे महान व्यक्ति जो अपने नाम की तरह
कर्म पथ पर हर पल अटल ।
16 अगस्त सन् 2018 को,
परमात्मा में विलिन होकर आज भी,
सभी के दिल में है मौजूद ।
शत् -शत् नमन है उन्हें हर पल ।
सन् 1924 ,25 दिसंबर को धरा पर आये ।
आज है जिनका जन्म दिवस ।
अमर अटल बिहारी बाजपेयी रहें हमेशा अटल
अपनी श्रद्धा सुमन अर्पण करें उन्हें ।
महान लेखक , पत्रकार , राजनेता , सच्चे राष्ट्रभक्त
संग अनेको प्रतिभा के धनी
सच्चे कवि हृदय से सदा किया,
अपनी रचना में हमेशा उदगार ।
सादगी की मूरत, विचार से उदार ।
किया प्रयास हमेशा देश को,
दिखाने विकास का मार्ग ।
ऐसे कर्मवीर को है शत्- शत् नमन ।
जिनके जन्म से भारत भूमि भी हुई पावन ।
निवेदिता सिन्हा
गया जी , बिहार




