E-Paper

सपा विकास के नाम पर लूटा रही निधि

अहरौला। सोमवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने अतरौलीय विधानसभा के विभिन्न ग्राम पंचायत उदैना, बासीपुर ,कौड़िया, मुखलिशपुर ,देवरिया में जन चौपाल कार्यक्रम किया और सुभासपा राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा कि सुभासपा का मूल आधार किसान, पिछड़ा और अति पिछड़ा,वंचित वर्गों को सामजिक न्याय दिलाना है! सुभासपा किसी परिवार, वर्ग या जाति के नाम पर राजनीति नहीं करती. सुभासपा सर्व समाज की पार्टी है, सभी वर्गों में जोड़ने का काम करती है,जनता की जो मूल भुत आवश्यकता है जीवन यापन करने की उसकी पूर्ति के लिए, चाहे मकान हो,चाहे शौचालय हो,चाहे बिजली का कनेक्शन हो,चाहे,पानी का कनेक्शन हो, चाहे गैस का कनेक्शन हो, चाहे मुफ्त में राशन हो, चाहे 5लाख का दवा का व्यवस्था हो, चाहे इनसेरेंश की व्यवस्था हो, किसान सम्मान निधि देने की व्यवस्था हो हर गाँव में देने का काम NDA सरकार ने बिना भेदभाव देने का काम किया है. वही एक दैनिक समाचार पत्र के अहरौला से संवाददाता नीरज चौरसिया के माता के निधन पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त कि। चौपाल मे जनता को अफवाहों से सावधान रहने की अपील कि कहा कि सपा ने हमेशा अहरौला -कप्तानगंज मार्ग को लेकर अफवाह फैलाया की कप्तानगंज -अहरौला मार्ग का पैसा वापस हो गया जबकि ऐसा नहीं हुआ है, 2017 से पहले सपा की सरकार होने से लेकर आज़मगढ़ मे सपा के 10 विधायक, 2 सांसद, जिलापंचायत अध्यक्ष, आदि जनप्रतिनिधियों ने क्या दिया गड्ढा युक्त, विकास के नाम पर लूट. 15 साल से जिस सडक को राजनीति का शिकार बनाया गया मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा 6 माह में प्रयास के बाद शासन की तरफ से आजमगढ़ के कप्तानगंज अहरौला 21 किलोमीटर को बनवाने का स्वीकृति करा दिया है स्थानीय विधायक और उनके समर्थको द्वारा अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है ,सपा विधायक नहीं चाहते की सड़क जल्दी बने व्यवधान और अफवाह फैलाने में लगे है, सच्चाई यह है अहरौला-कप्तानगंज के 21 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है,टेंडर प्रक्रिया चल रहा है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह, हरिबदन प्रजापति,कुलदीप राजभर, राजकुमार गुप्ता, रेखा भारती, नेहा भारती, महात्मा राजभर, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!