साहित्य समाचार

डाॅ.शिवेश्वर दत्त पाण्डेय,श्वेतिमा माधव प्रिया,संत डा.सौरभ पाण्डेय,डा.विनय कुमार श्रीवास्तव,पूजा शैलेन्द्र निगम समेत कई हस्तियां पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड 2025 से सम्मानित

गोंडा।शान्ति फाउंडेशन गोंडा उत्तर प्रदेश द्वारा पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड- 2025 से उत्तराखंड के दि ग्राम टुडे के समूह सम्पादक एवं दिव्य गंगा सेवा मिशन के राष्ट्रीय समन्वयक डाॅ.शिवेश्वर दत्त पाण्डेय,बाल कथा व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया, ऑनरेरी कुलपति संत डाॅ. सौरभ पाण्डेय,डाॅ. विनय कुमार श्रीवास्तव,मिसेज पूजा शैलेन्द्र निगम समेत कई हस्तियां सम्मानित हुई ।

शान्ति फाउंडेशन आशोकपुर टिकिया वजीरगंज गोंडा प्रतिवर्ष समाज के उन व्यक्तियों को पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित करता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड का उद्देश्य समाज में सकारात्मक प्रभाव डालने वाले व्यक्तियों को प्रेरित करना और उनका सम्मान करना है। इस अवार्ड के माध्यम से शान्ति फाउंडेशन समाज में शांति, एकता और प्रगति को बढ़ावा देना चाहता है। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी देवी ,सचिव गया प्रसाद आनन्द,संयोजक सुनील कुमार आनन्द स्टेट अवॉर्डी टीचर,संरक्षक पद्मश्री डॉ विजय कुमार शाह,मीडिया प्रभारी संजय कुमार,संस्थापक शिव प्रसाद आनन्द,प्रधानाचार्य शान्ती मेमोरियल स्कूल, रमेश आनन्द ने बताया कि प्रतिवर्ष यह अवार्ड विशेष कार्य करने वाली हस्तियों को दिया जाता है जो पर्यावरण, शिक्षा,सामाजिक एकता,नशा मुक्ति, राष्ट्रीय प्रेम ,बेटी बचाओ,स्वच्छता आदि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे समाज सेवियों को संस्था शान्ती फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष उत्तराखंड से दि ग्राम टुडे के समूह सम्पादक एवं दिव्य गंगा सेवा मिशन के राष्ट्रीय समन्वयक डाॅ.शिवेश्वर दत्त पाण्डेय,गोरखपुर से बाल कथा वाचक श्वेतिमा माधव प्रिया,ऑनरेरी कुलपति संत डाॅ. सौरभ पाण्डेय, आजमगढ से डाॅ. अभिषेक कुमार,तेलंगाना से सुनील कुमार दुबे ,सुल्तानपुर से सीए सौरभ कांत श्रीवास्तव, कर्नाटक से पूजा शैलेन्द्र निगम,प्रतापगढ से ज्ञान विभूषण डाॅ. विनय कुमार श्रीवास्तव,कनाडा से डाॅ.केतन कुलकर्णी, गोंडा से जादूगर मिस्टर इंडिया,गुजरात से हर्षाबेन, हिम्मतसिंह पढीयार, नेपाल से उमेश यादव,उत्तराखंड से भुवन विष्ट, प्राची यादव बाराबंकी,नैनीताल से कमल चंद्र लोहनी,प्रोफसर डॉ शैलेन्द्र सिंह सहित कई हस्तियों को पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!