साहित्य समाचार

लखनऊ में साहित्य साधना को मिला सम्मान, उमानाथ त्रिपाठी को ‘निराला सम्मान’

लखनऊ के होटल मायरेड में ‘अंतर्राष्ट्रीय श्री सुर संगम काव्य गंगा धारा मंच’ द्वारा आयोजित भव्य पुस्तक लोकार्पण समारोह में साहित्य और भाषा सेवा को समर्पित रचनाकारों का सम्मान किया गया। समारोह के दौरान श्री दीप प्रकाशन, गोरखपुर के संस्थापक दिनेश गोरखपुरी ने अनेक साहित्यकारों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में आदरणीय श्री उमानाथ त्रिपाठी जी को प्रतिष्ठित ‘निराला सम्मान’ से अलंकृत किया।
यह सम्मान उन्हें साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, सृजनशीलता तथा हिंदी भाषा के प्रति निरंतर समर्पण के लिए प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्ति के अवसर पर उपस्थित साहित्यकारों और कवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे साहित्य जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
कार्यक्रम में विभिन्न साहित्यिक विधाओं पर चर्चा, काव्य पाठ और पुस्तकों के लोकार्पण के माध्यम से साहित्यिक वातावरण अत्यंत प्रेरणादायी बना रहा। मंच पर उपस्थित सभी रचनाकारों ने श्री उमानाथ त्रिपाठी जी के साहित्यिक अवदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!