साहित्य समाचार

हिन्दी में कार्य कर गर्व महसूस करें:डॉ रामशंकर चंचल

झाबुआ नि प्र गेल लिमिटेड गेलर झाबुआ में आज दिनांक 20 को सुबह 11 बजे गेल महाप्रबंधक प्रबुद्धा मजुमदार, डी.के. पटेल, उपमहाप्रबंधक ख्यात साहित्य साधक डॉ रामशंकर चंचल , एयर होस्टेस वक्ता ,रंजीता निनामा , गेल लिमिटेड गेलर के हिन्दी भाषा अधिकारी विकास राज और रहींग डामोर आदि के कर कमलों से दीप प्रज्जलित कर शुभारंभ किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रबुद्धा मजुमदार ने गेल लिमिटेड गेलर झाबुआ के हिन्दी भाषा में कार्य करने पर मिली उपलब्धियों पर दस्तक दे अधिक से अधिक हिन्दी में कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया ।
इस अवसार पर डॉ रामशंकर चंचल ने महाप्रबंधक प्रबुद्धा मजुमदार के विवार को सार्थक बताते हुए कहां कि हमें हिन्दी में कार्य कर गर्व महसूस करना चाहिए साथ ही डॉ चंचल ने हिंदी भाषा की शुद्धता पर चर्चा करते हुए शुद्ध लेखन कराया,इसी अवसर पर मुख्य वक्ता रंजीता निनामा ने हिंदी महत्व पर बोलते हुए अपना हिंदी कविता को सुना कर सभी को सुखद अहसास कराया ।
इस सुखद सफल आयोजन का संचालन किया गेल हिन्दी अधिकारी राहींग डामोर ने अंत में आभार व्यक्त किया हिन्दी भाषा अधिकारी विकास राज ने ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!