
अटल जी तुमको नमन मेरा
तुम थे वो गुलज़ार शख्सियत ,पूरा भारत हुआ तेरा..
राजनीति के संत कहाये, बड़ा-बड़ा दायित्व निभाया
भारत का प्रधानमंत्री बन,तीन बार था देश चलाया
रहा आचरण संत सरीखा, विनम्र व्यवहार तेरा…
अटलजी तुमको नमन मेरा
राजनीति को जोड़ा तुमने, संयम और नीति नियम से
जो कुछ पाया भारत भू से,सौगुन था प्रतिदान तेरा ..
अटलजी तुमको नमन मेरा
अच्छे नेता अच्छे वक्ता , कवि सहृदयी, अच्छे इंसा
पत्थर में भी जान फूंक दे, गजब शब्द संसार तेरा..
अटलजी तुमको नमन मेरा
पारदर्शिता कामों में, प्रतिबद्धता शासन में
सुशासन पर अटल रहे तुम ,भारत रत्न कहाये
हर नेता मुरीद था तेरा
अटलजी तुमको नमन मेरा
संवेदनशील सृजन किया, शब्द शब्द में जोश भरा
छलके तेरी हर कविता में, भारत के जन-जन का चेहरा अटल जी तुमको नमन मेरा…..
@मधु माहेश्वरी गुवाहाटी असम




