E-Paper

पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद पीएनबी शाखा प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज हुआ


अहरौला।थाना क्षेत्र के गहजी गांव निवासी एक व्यक्ति ने गहजी पीएनबी बैक के शाखा प्रबंधक पर लोन देने के लिए सुविधा शुल्क लेने लोन कराने के बाद पैसा हड़पने व पीड़ित का आर्थिक,मानसिक शोषण का आरोप लगाते हुए है पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक सहित पीएनबी बैक के मऊ जनपद मे स्थित सर्किल आफिस मे 3 नवंबर को शिकायती पत्र देकर उच्च स्तरीय जांच की मांग कि थी मामले की जांच क्षेत्राधिकार बुढनपुर अजय प्रताप सिंह के द्वारा की गई थी जांच में आरोप सही पाए गए थे पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद 19 दिसंबर को अहरौला पुलिस ने पीएनबी गहजी के शाखा प्रबंधक आकाश जायसवाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित गहजी गांव निवासी राजकुमार चौबे पुत्र इन्द्रबहादुर चौबे ने बताया कि पीएनबी बैक से एक लाख का लोन 2024 दिसंबर मे लिया पैसा निकाला तो मैनेजर नेटवर्क समस्या बता कर पैसा नही दिये पैसा आपने काम मे लिए। सितंबर मे पैसा मांगने गया तो मैनेजर ने अभद्रता की लोन के खाते को भी बंद दिया। पीड़ित ने 112 व थाने पर शिकायत कि एक माह पहले मैनेजर ने पीड़ित को बैंक बुलाया दुसरा लोन देने के लिए सात हजार जमा कराया सुविधा शुल्क भी लिया। मैनेजर अपने कुछ वाहरी दबंग लोगो के साथ पूर्व मे कि गई शिकायत मे कोई कार्रवाई न करने की बात लिख कर फर्जी समझौते पर हस्ताक्षर बना लिया पीड़ित राजकुमार चौबे का आरोप था कि मैनेजर धमकी दे रहे थे कि मेरी ऊंची पहुंच है मैं जो चाहूं वह कर लूंगा। पीएनबी के सर्किल आफिस मऊ मे शिकायत कि अपनी ऊंची पहुंच से मैनेजर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।राजकुमार चौबे ने तीन नवंबर को पुलिस अधीक्षक आजमगढ से मामले कि शिकायत कि थी। मामले की जांच सीओ बुढनपुर द्वारा की गई।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बुढनपुर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित एसपी साहब से शिकायत किया था जांच मे आरोप सही मिले पीड़ित का बयान भी दर्ज किया गया उसके लोन का पैसा बैंक से मैनेजर द्वारा लेने का आरोप है जांच मे आरोप सही पाया गया पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!