E-Paper
30 दिसंबर तक मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान
बीएलओ के पास दर्ज काराये दावे और आपत्तियां -एसडीएम बुढनपुर अभ्यास पांडे

अहरौला। सोमवार को विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत (एसआईआर) की समीक्षा के लिए एसडीएम बुढनपुर अभयराज पांडेय, तहसीलदार शैलेश कुमार अहरौला विकासखंड पर पहुंचकर खंड विकास अधिकारी विनीत कुमार यादव के साथ बैठक की और बैठक में विकासखंड क्षेत्र में आने वाले सभी ग्राम सभा में चल रहे मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की और एसडीएम बुढनपुर अभयराज पांडेय ने बताया कि 30 दिसंबर तक सभी मतदाता अपने बीएलओ के पास जाकर जो भी दावे व आपत्तियां हो लिखित रूप से दर्ज करायें 30 दिसंबर अंतिम तारीख है इसके बाद अगर कोई दावे और आपत्तियों को अपने बीएलओ तक दर्ज नहीं करता है तो बाद में उसे निर्वाचन कार्यालय से लेकर तमाम ऑफिसों के चक्कर भी लगाने पड़ेंगे इसलिए 30 दिसंबर तक सभी मतदाता अपने-अपने बीएलओ के पास अपने दावे और आपत्तियां लिखित रूप से दर्ज कर दें।