साहित्य

अमर शहीद लाला लाजपतराय

डाॅ सुमन मेहरोत्रा

आजादी का जश्न धूमधाम से मनाते हैं।
अमर बलिदानियों की गाथा दोहराते हैं।

लाल-बाल-पाल त्रिमूर्ति देशभक्त बड़े महान।
देश के बच्चों बच्चों के बीच फैल गई पहचान।।

28जनवरी मोगा जिला पंजाब में जन्मे।
लेखक, राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता सेनानी जन में।।

देश की आर्थिक,शैक्षिक,सामाजिक, उत्थान में विश्वास।
आत्म बलिदान और आत्म त्याग की भावना का प्रकाश।।

गरम उनका स्वभाव था आजादी की माला जयमाल दी।
‘साइमन गो बैक ‘का नारा देकर जान डाल दी।।

लाठी का पड़ा घातक प्रहार छूटे उनके प्राण।
भारतीय सौर मंडल का सितारा स्वाभिमान।।

अपने प्रिय नेता के मरने का सब को गम था,
हर देश प्रेमी में बदला लेने का भी दम था।

ठीक एक महीने बाद सांडर्स की कर दी हत्या।
सुबह उगते सूरज में गजब की लाली थी सत्या।।

लाला लाजपत राय की यह कुर्बानी रंग लाई।
स्वतंत्रता का सबेरा अपने संग ले आई।।

पंजाब केसरी,सच्चे देशभक्त आजादी दिलाई।
हर हिन्दुस्तानियों के चेहरे पर खुशियां छाईं।।

डाॅ सुमन मेहरोत्रा
मुजफ्फरपुर, बिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!