साहित्य

शिव गौरा

नीलम अग्रवाल रत्न

शुभ फल दाता मां गौरा है, वरदानी भगवान है ।
शिव गौरा की जोड़ी का तो, जग में बड़ा बखान है ।।

भस्म रमाए तन पर भोले, गले वासुकी नाग है ।
ब्रह्मा विष्णु करें आरती, भैरव छेड़े राग है ।
नारद की वीणा से निकले, अजब अनोखी तान है ।
शिव गौरा की जोड़ी का तो, जग में बड़ा बखान है ।।

शिव भोले औढ़ड़ दानी का, त्रिभुवन छाया राज है ।
गौरा जी का रूप सुहाना, कैसा अनुपम साज है ।
सब देवों में सबसे ज्यादा, इनका ही गुणगान है ।
शिव गौरा की जोड़ी का तो, जग बड़ा बखान है ।।

सभी सुहागन पूजा करती, गाती मंगल आरती ।
झांझ मजीरा कीर्तन करती, रात रात भर जागती ।
कन्या मांगे घर वर देवा, बालक मांगे ज्ञान है ।
शिव गौरा की जोड़ी का तो, जग में बड़ा बखान है ।।

नीलम अग्रवाल रत्न बैंगलोर
🙏🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!